
जबलपुर। शहर के खजरी खिरिया बायपास स्थित एक टायर गोदाम में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही गोदाम से काले धुएं का घना गुबार उठने लगा, घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोदाम में बड़ी संख्या में टायर रखे होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों का नुकसान होने की संभावना बताई जा रही है।
