
छतरपुर। जिले के बकस्वाहा क्षेत्र में अवैध गिट्टी परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो हाईवा ट्रकों को जब्त किया है। यह कार्रवाई सहायक खनिज अधिकारी ज्ञानेश्वर तिवारी के नेतृत्व में की गई।
जानकारी के अनुसार इस्कॉन प्राइवेट लिमिटेड के क्रेशर से जुड़े दो हाईवा ट्रक बिना वैध अनुमति के गिट्टी का परिवहन कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान ट्रक नंबर MP04 HE 5782 और MP04 HE 5778 को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
खनिज विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। इसके बाद दोनों हाईवा ट्रकों को कब्जे में लेकर बक्सवाहा थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।
खनिज विभाग के अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे की विस्तृत जांच की जा रही है और नियमों के तहत संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने साफ किया है कि क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।
