
ग्वालियर: शहर में साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। महाराजपुरा थाना क्षेत्र में अज्ञात साइबर ठग ने एक व्यक्ति को ऑनलाइन झांसा देकर उसके बैंक खाते से 32,214 रुपये निकाल लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार डीडी नगर निवासी 58 वर्षीय अरविन्द कुमार श्रीवास के साथ 22 जुलाई की सुबह 4.15 से 4.30 बजे के बीच ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी हुई। अज्ञात आरोपी ने किसी माध्यम से उनके बैंक खाते तक पहुंच बनाकर 32,214 रुपये निकाल लिए। रकम कटने का पता चलने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
महाराजपुरा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 457/26 में बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक रणवीर सिंह कर रहे हैं। पुलिस साइबर ठगी में प्रयुक्त बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है।
