रुपया 24 पैसे टूटा, 91.9250 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर

मुंबई, 28 जनवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 24 पैसे टूटकर 91.9250 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी दिवस पर रुपया 22 पैसे की मजबूती के साथ कारोबार की समाप्ति पर 91.68 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

रुपये में आज बड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया। शुरुआती कारोबार में इसमें तेजी थी। यह 8.50 पैसे की बढ़त में 91.60 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और 91.50 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। लेकिन विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारतीय पूंजी बाजार में बिकवाली के दबाव में यह 91.9250 रुपये प्रति डॉलर तक टूटकर उसी स्तर पर बंद हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों तेजी से भी रुपये पर दबाव रहा।

 

Next Post

प्रमुख मांगों को लेकर 30 को कांग्रेस निकालेगी जनअधिकार न्याय पदयात्रा

Wed Jan 28 , 2026
जबलपुर। शहर के पूर्व विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से लंबित बहुप्रतीक्षित फ्लाई ओवर ब्रिज की मांग को लेकर एक बार फिर राजनीतिक और जनआंदोलन तेज हो गया है। पूर्व मंत्री एवं विधायक लखन घनघोरिया ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अम्बेडकर चौक से शहीद अब्दुल हमीद चौक तक लगभग 25 […]

You May Like