सेमरावल नदी में नहाने गए 2 बालक बहे

सतना: जैतवारा क्षेत्र में सेमरावल नदी में नहाने गए अर्श और मिराज नाम के दो बालक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए और लापता हो गए। बताया जा रहा है कि ग्राम शेरगंज के कई बच्चे नदी में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान अर्श और मिराज पानी के तेज बहाव की ओर चले गए और देखते ही देखते नदी में बह गए। साथी बच्चों की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों की तलाश शुरू की गई।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। तेज बहाव के चलते रविवार को दोनों बालकों का सुराग नहीं मिल सका। आज सोमवार को एसडीआरएफ की टीम एक बार फिर दोनों बालकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान चला रही है। घटना के बाद दोनों बालकों के परिवारों में चिंता का माहौल है और परिजन उनके सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

Next Post

MP: हाईवे पर पलटा तेल से भरा टैंकर, रिफाइंड ऑयल समझ तारपीन का तेल लूट ले गए ग्रामीण; VIDEO वायरल

Mon Aug 24 , 2026
गुना:मध्य प्रदेश के गुना जिले के बीनागंज में हाईवे पर तेल से भरा टैंकर पलटने के बाद ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। टैंकर के पलटते ही सड़क पर तेल फैलने लगा और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने […]

You May Like

Play sound