जबलपुर: शहर की स्वच्छता व्यवस्था को चाकचौबंद बनाने और वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से प्रशासनिक अमला पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के साथ अब अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान के अलावा समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त, अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री, विभागीय अधिकारियों के साथ साथ स्वास्थ्य अधिकारी सभी संभागीय अधिकारियों के द्वारा भी दौरा किया जा रहा है। अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान ने शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा कर सफाई कार्यों का जायजा लिया।
अपर आयुक्त चौहान ने ट्रांसफर स्टेशन छुईखदान, वर्कशॉप, महत्वपूर्ण तालाबों और शहर के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था का बारीकी से मुआयना किया और मौके पर मौजूद कर्मचारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।निरीक्षण के अवसर पर सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पोला राव, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक संतोष गौर आदि उपस्थित रहे
