
दमोह।जिले के पथरिया थाना अंतर्गत जिला चौकी क्षेत्र में जहरीला पदार्थ के सेवन या दुर्गंध के कारण दो बच्चों की मौत का मामला सामने आया है.घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार दामोदर लोधी की 10 वर्षीय पुत्री भावना और डोमन लोधी का 6 वर्षीय पुत्र समीर लोधी रात में सोए थे.परिजन दोनों बच्चों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया ले गए, जहां से उन्हें दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया. जिला अस्पताल में ड्यूटीरत डॉक्टर बहादुर सिंह ने चेकअप और ईसीजी के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया.घटना की सूचना मिलते ही जेरठ चौकी प्रभारी गोपाल सिंह, भानु सहित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
