चलती ट्रेन में मजदूर झगड़े, साथी को नीचे फेंका

शिवपुरी: शाढौरा निवासी विकास अहिरवार को मजदूरों के बीच हुए विवाद में ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया। विकास अन्य मजदूरों के साथ शिवपुरी में टेंट लगाने जा रहा था। कोलारस के पास ट्रेन में साथी मजदूरों से उसका विवाद हुआ।

विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया। खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना देखी और विकास को कोलारस स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।विकास अभी बेहोश है, जिससे विवाद का कारण और आरोपियों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Next Post

दमोह सांसद ले रहे निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का जायजा

Sat Mar 1 , 2025
दमोह में निर्माण अधीन मेडिकल कॉलेज का जायजा लेने दमोह सांसद श्री राहुल सिंह, जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे पहुंचे अथाई मार्ग,उन्होंने कहा तय समय अनुसार कार्य किए जाएं। कहीं कोई समस्या आए तो अवगत कराय।इस अवसर पर कलेक्टर श्री कोचर, एसडीएम आरएल बागरी, तहसीलदार मोहित जैन, पीआईयू विभाग देवेंद्र खरे, […]

You May Like