
सागर। सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 02 खमरिया रहली निवासी गुड्डू उर्फ गोविंद उर्फ हरगोविंद सिंह ठाकुर के घर पर अवैध शराब का भंडारण की सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर दबिश दी गई।पुलिस टीम को देखकर आरोपी घर के पीछे के दरवाजे से अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर के कमरे से 09 कार्टून में रखी SAGAR GOLD व्हिस्की के 450 पाव एवं 02 प्लास्टिक बोरियों में रखी BOMBAY व्हिस्की के 100 पाव बरामद किए। प्रत्येक पाव 180 एमएल का पाया गया। इस प्रकार कुल लगभग 99 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 हजार 500 रुपये है, जप्त कर मालखाने में सुरक्षित जमा कराई गई।
उक्त मामले में आरोपी गुड्डू उर्फ गोविंद उर्फ हरगोविंद सिंह ठाकुर निवासी वार्ड क्रमांक 02 खमरिया रहली के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
