
रीवा। रीवा की सिटी कोतवाली एवं सायबर क्राइम टीम के द्वारा शहर में हो रही मोटर साइकल चोरी की घटनाओं का खुलासा किया गया और मोटर साइकल चोरी करनें वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा कर उनके कब्जे से चोरी की 12 मोटर साइकल बरामद की गई।
इस पूरे गिरोह का खुलासा करते हुए सीएसपी कोतवाली राजीव पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली रीवा के मामले में फरार आरोपी अंसार शाह उर्फ बुग्गू निवासी लखौरीबाग अपने एक अन्य साथी के साथ चोरी की मोटर सायकल की बिक्री की फिराक मे लखौरीबाग राधा मंदिर के पास घूम रहा है,
जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस की टीम एवं सायबर क्राइम टीम के साथ मिलकर फरार आरोपी अंसार शाह उर्फ बुग्गू सहित उसके साथी ऋशीराज चौधरी निवासी निपनिया को पकडकर पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई, तो अंसार शाह उर्फ बुग्गू और उसका साथी ऋषिराज चौधरी के कब्जे से चोरी की 5 दो पहिया वाहनों को जप्त किया गया
पूछताछ मे आरोपी अंसार शाह उर्फ बुग्गू द्वारा रीवा के विभिन्न स्थानो सहित अन्य जिलो से चोरी की गई मोटर सायकल को अपने अन्य साथी विक्रम विश्वकर्मा, शाबिर खान निवासी रायपुर कर्चुलियान को देना बताया
पुलिस टीम द्वारा रायपुर कर्चुलियान से आरोपी विक्रम विश्वकर्मा और शाबिर खान को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिनके कब्जे से 5 नग मोटर सायकल जप्त किया गया
आरोपी अंसार शाह उर्फ बुग्गू द्वारा अपने अन्य साथी सकील खान निवासी गोविन्दगढ को भी चोरी की मोटर सायकल देना बताया पुलिस टीम द्वारा गोबिन्दगढ से 2 मोटर सायकल जप्त किया गया प्रकरण में मुख्य सरगना अंसार शाह उर्फ बुग्गू के अन्य चार साथी को गिरफ्तार कर चोरी की दर्जन भर बाइक बरामद की गई,
