इज़रायल-ईरान युद्ध विराम से स्थायी शांति समझौते की संभावना नहीं – ब्रिटिश सांसद

येरूशलम, 26 जून (वार्ता) ब्रिटिश संसद के उच्च सदन हाउस ऑफ लॉर्ड्स के कंजर्वेटिव सदस्य रिचर्ड बाल्फ़ ने कहा है कि ईरान और इज़रायल के बीच युद्ध विराम से सैन्य कार्रवाइयों में कमी आ सकती है लेकिन इससे स्थायी शांति समझौते की संभावना नहीं है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को देर रात कहा था कि इज़रायल और ईरान युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं जो 24 घंटे बाद से प्रभावी होगा और और इससे 12 दिनों के युद्ध का आधिकारिक अंत हो जायेगा। श्री ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि ईरान और इज़रायल के बीच युद्ध विराम अब प्रभावी है, साथ ही उन्होंने दोनों पक्षों से इसका उल्लंघन न करने का आग्रह किया था।
श्री बाल्फ़ ने कहा, “अगर यह काम करता है, तो यह अच्छी खबर है, लेकिन चूंकि दोनों पक्ष एक-दूसरे को बहुत नापसंद करते हैं, इसलिए इससे सैन्य कार्रवाई समाप्त हो सकती है, लेकिन इससे स्थायी समाधान की संभावना नहीं है।” श्री बाल्फ़ का मानना ​​है कि अगर युद्ध विराम समझौता विफल हो जाता है तो ईरान और इज़रायल फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू कर देंगे हांलाकि इसकी स्तर नीचा रहेगा।
मध्य पूर्व में स्थिति 13 जून को उस समय और बिगड़ गई थी जब इजरायल ने ईरान पर गुप्त सैन्य परमाणु कार्यक्रम लागू करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले शुरू कर दिये थे। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल के अंदर सैन्य ठिकानों पर हमला किया। अमेरिका युद्ध में कूदते हुए 22 जून को तीन ईरानी परमाणु स्थलों – नतांज, फोर्डो और इस्फ़हान पर हमला किया था। ईरान ने सोमवार को अमेरिकी हमले के जवाब में कतर में अमेरिका के अल उदीद एयर बेस पर मिसाइल हमला कर दिया था।

Next Post

चीन अमेरिका के साथ सह-अस्तित्व का सही रास्ता तलाश लेगा- चीनी विदेश मंत्री

Thu Jun 26 , 2025
बीजिंग, 26 जून (वार्ता) चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि उनके देश को उम्मीद है कि चीन और अमेरिका जैसी दो प्रमुख शक्तियां सह-अस्तित्व के लिये सही रास्ता खोज लेंगी। श्री यी ने बुधवार को हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ग्राहम एलिसन के साथ बीजिंग में हुई […]

You May Like