
जबलपुर। चरगंवा थाना अंतर्गत बढ़ेयाखेड़ा गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है। पुलिस फोर्स तैनात हो गया है। इसके साथ ही प्रशासनिक टीम भी पहुंच गई है और दोनों पक्षों से चर्चा कर रही है।
जानकारी के मुताबिक बढ़ेयाखेड़ा गांव में कब्रिस्तान के लिए चिन्हित भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। एक पक्ष जमीन को कब्रिस्तान की भूमि बता रहा है तो दूसरा पक्ष चरवाहा की भूमि बता रहा है जिसको लेकर तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है। दोनों पक्ष आज उस समय आमने-सामने आ गए जब अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही थी वहीं दूसरे ने जमीन पर अपना हक बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को समझाइश देने के साथ चर्चा कर रही है।
