जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 में जर्मनी से हार के बाद कोच श्रीजेश का बड़ा बयान

भारत को जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में जर्मनी से 1-5 से हार मिली। कोच पीआर श्रीजेश ने कहा कि खिलाड़ी बड़े मैच का दबाव नहीं झेल सके।

जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को जर्मनी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। जर्मनी ने भारतीय टीम को 5-1 से करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली है। जर्मनी का खिताबी मुकाबला स्पेन के साथ होगा। वहीं भारत तीसरे नंबर के लिए अर्जेटीना से भिड़ेगा। इस हार के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच पी आर श्रीजेश ने माना कि उनके खिलाड़ी बड़े मैच का दबाव नहीं झेल सके।

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर और जूनियर टीम के मुख्य कोच पी आर श्रीजेश ने मैच के बाद कहा कि हम अपेक्षाओं के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए। जूनियर विश्व कप के सेमीफाइनल जैसे अहम मैच में आसान मौके गंवाने से काम नहीं चलता। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि भारतीय टीम बड़े मैच का दबाव नहीं झेल सकी।

Next Post

सब्जी की कैरेटों के नीचे छिपाई थी 320 लीटर शराब, श्योपुर में घेराबंदी के दौरान पलट गई पिकअप

Mon Dec 8 , 2025
श्योपुर: श्योपुर की कराहल थाना पुलिस ने रात को सब्जी की आड़ में की जा रही शराब तस्करी का खुलासा किया है। पुलिस ने श्योपुर-शिवपुरी रोड पर गोरस स्थित अन्नपूर्णा माता मंदिर मोड़ के पास एक पिकअप वाहन से 320 लीटर अवैध शराब जब्त की।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली […]

You May Like