सब्जी की कैरेटों के नीचे छिपाई थी 320 लीटर शराब, श्योपुर में घेराबंदी के दौरान पलट गई पिकअप

श्योपुर: श्योपुर की कराहल थाना पुलिस ने रात को सब्जी की आड़ में की जा रही शराब तस्करी का खुलासा किया है। पुलिस ने श्योपुर-शिवपुरी रोड पर गोरस स्थित अन्नपूर्णा माता मंदिर मोड़ के पास एक पिकअप वाहन से 320 लीटर अवैध शराब जब्त की।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर तत्काल घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर पिकअप वाहन एमपी 07 जीए 1900 के चालक ने गाड़ी तेज गति से भगाने की कोशिश की, जिससे वाहन सड़क किनारे पलट गया।

तलाशी लेने पर सब्जी की कैरेटों के नीचे छिपाकर रखी गई देसी प्लेन और मसाला शराब बरामद हुई। आरोपी मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है।
जब्त की गई कुल 320 लीटर अवैध शराब की अनुमानित कीमत 2 लाख 4 हजार, 800 रुपए आंकी गई है। इसके अलावा, पुलिस ने 5 लाख रुपए कीमत का पिकअप वाहन और 3,100 रुपए मूल्य की 31 प्लास्टिक सब्जी की कैरेटें भी जब्त कीं। कुल बरामद सामग्री का मूल्य 7 लाख 7 हजार 900 रुपए बताया गया है।

Next Post

मुरैना में स्टंट करते रील बनाने वाले 9 युवक गिरफ्तार

Mon Dec 8 , 2025
मुरैना: यातायात पुलिस ने नेशनल हाईवे-44 और 552 पर जान जोखिम में डालकर स्टंट करने वाले 9 युवकों को गिरफ्तार किया है। ये युवक ‘मुरैना बाइकर्स’ नाम से सोशल मीडिया पेज चलाते थे और रील बनाने के लिए खतरनाक करतब दिखाते थे। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया, […]

You May Like