दिल्ली के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देना हमारा लक्ष्य : रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली, 14 जनवरी (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि राजधानी के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधायें मुहैया कराना सरकार का लक्ष्य है।

श्रीमती गुप्ता ने यहां 81 आरोग्य मंदिरों के उद्घाटन के बाद बुधवार को पत्रकारों से कहा कि मकर संक्रांति के इस बड़े त्योहार पर राजधानी में हम अगले 81 आरोग्य मंदिर जनता को समर्पित कर रहे हैं। इससे पहले दिल्ली में 238 आरोग्य मंदिर पहले ही खोले जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि लगातार इन आरोग्य मंदिरों के माध्यम से हम दिल्ली के प्राथमिक स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एक सुविधाजनक प्लेटफार्म दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इन आरोग्य मंदिरों में जितनी सुविधायें हैं उससे यह एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में काम करते हैं। इससे बड़े अस्पतालों में न केवल दवाब कम होगा बल्कि लोगों को रोजमर्रा की चिकित्सा जरूरतें अपने घरों के आसपास ही मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन आरोग्य मंदिरों में करीब 80 जांच की व्यवस्था है के साथ साथ हर तरह के देखभाल की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि राजधानी में 1100 आरोग्य मंदिर बनाने का लक्ष्य है और लगातार उस दिशा में काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर भी इसकी जानकारी देते हुए कहा, “‘हरि नगर विधानसभा से आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर दिल्ली में 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ हुआ है। यह पर्व इस बार स्वास्थ्य की सुविधा को घर-घर तक लाने का भी प्रतीक बना। आप सभी को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं और अपनी कॉलोनी में सुलभ, भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत की बधाई।”

उन्होंने कहा, “‘सिर्फ 11 महीनों में 319 आधुनिक और नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं से युक्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले गए हैं। यह हमारी सरकार की स्पीड और स्केल, दोनों का स्पष्ट प्रमाण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार मिशन मोड में यह सुनिश्चित कर रही है कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं हर नागरिक तक पहुंचे और दिल्ली सशक्त रूप से स्वास्थ्य राजधानी की दिशा में आगे बढ़े।”

 

 

Next Post

पोंगल पर्व में शामिल हुए मोदी, कहा प्रकृति के संरक्षण की प्रेरणा देता है यह त्यौहार

Wed Jan 14 , 2026
नयी दिल्ली 14 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को पोंगल पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण को जीवन शैली का हिस्सा बनाने की प्रेरणा देता है। श्री मोदी बुधवार को यहां केंद्रीय मंत्री एल मुरूगन के निवास पर पोंगल उत्सव […]

You May Like