नयी दिल्ली 23 सितंबर (वार्ता) दिल्ली पुलिस ने इस वर्ष नवरात्र में नौ दिनों के लिए विशेष सुरक्षा अभियान शुरू किया है।
इस पहल में सुरक्षा एवं एकता के प्रतीक के रूप में डिज़ाइन किया गया एक नया शुभंकर “शक्ति सुरक्षा” प्रस्तुत किया गया है। यह पहल महिला पुलिस कर्मियों के योगदान को भी उजागर करती है और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनके प्रयासों को मान्यता देती है।
“जागरूक बनें हर नागरिक” नारे के अंतर्गत यह अभियान लोगों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 हेल्पलाइन पर देने के लिए प्रोत्साहित करता है।
त्योहारों के दौरान सुरक्षा उपायों के अंतर्गत विशेष महिला हेल्पलाइन नंबरों को और मजबूत किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य त्योहारों के उत्साह को सामुदायिक सुरक्षा के प्रति साझा प्रतिबद्धता के साथ जोड़ना है।
Next Post
स्पाइसजेट को एक महीने में दूसरी बार मिला क्रेडिट रेटिंग अपग्रेड
Tue Sep 23 , 2025
नयी दिल्ली, 23 सितंबर (वार्ता) किफायती विमान सेवा कम्पनी स्पाइसजेट को एक महीने में दूसरी बार क्रेडिट रेटिंग अपग्रेड मिलाहै। एक्यूट रेटिंग्स एंड रिसर्च ने एयरलाइन की दीर्घकालिक क्रेडिट रेटिंग को बीबी माइनस (स्थिर) से बढ़ाकर बीबी (स्थिर) कर दिया है। अल्पकालिक रेटिंग को ए4 पर बरकरार रखा गया है। […]

