मप्र में धूमधाम से मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा, सीएम के सभी जिलों को निर्देश

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक विरासत को संरक्षित करने के उद्देश्य से 21 और 22 अक्टूबर को सभी जिलों के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और गौशालाओं में गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाने का निर्देश दिया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इन आयोजनों में मंत्री, सांसद, विधायक, नगरीय निकायों और पंचायत प्रतिनिधियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हों।

स्थानीय स्तर पर सक्रिय सांस्कृतिक मंडलों को भी इस अवसर पर सम्मिलित कर कार्यक्रमों को उत्सव की भव्यता के साथ आयोजित किया जाए।इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास से प्रदेश के सभी सांसद, विधायक, जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, नगरीय निकायों के पदाधिकारी और अधिकारियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया और त्यौहारों की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

Next Post

भाभी ने देवर को किया ब्लैकमेल, दस लाख की डिमांड पर पुलिस के पास पहुँचा देवर

Sun Oct 19 , 2025
ग्वालियर: रिश्ते में भाभी ने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर देवर को अपना शिकार बनाया. पीड़ित ने 5 लोगों पर उससे 10 लाख रुपए मांगने के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने पीड़ित की सूचना के आधार पर मामला दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में भी लिया है. आरोपियों […]

You May Like