
रायसेन।शुक्रवार की शाम ईदुज्जुहा पर्व भाईचारे अमन चैन एकता के साथ शांति पूर्ण माहौल में मनाने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने पैदल मार्च निकाला।यह पैदल मार्च शाम साढ़े छह बजे कोतवाली रायसेन थाने से शुरू होकर सागर भोपाल तिराहे ग़ंजबाजार से महामाया चौक से इंडियन चौराहे से होता हुआ दुर्गा चौक पुराना बस स्टैंड से तिपट्टा बाजार से गवोईपुरा जामा मस्जिद एरिया से वापस कोतवाली पहुंचा।पैदल मार्च पास्ट में एसडीएम मुकेश सिंह तहसीलदार डॉ हर्ष विक्रम सिंह, एसडीओपी प्रतिभा शर्मा, नपा सीएमओ सुरेखा जाटव आदि विशेष रूप से शामिल हुए।सायरन बजाते चार पहिया वाहन और पैदल चलते हुए अधिकारी अलर्ट रहने का संदेश देते नजर आए।
