जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने कनाडा जाएंगे मोदी

नयी दिल्ली, 06 जून (वार्ता) कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क जे कार्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज टेलीफोन करके जून के मध्य में होने वाले जी-7 के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया ।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा, “कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क जे कार्नी का फोन आने पर मुझे खुशी हुई। हाल ही में मिली चुनावी जीत पर उन्हें बधाई दी और इस महीने के मध्य में कनानास्किस में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।”

श्री मोदी कहा, “लोगों के बीच गहरे संबंधों से बंधे जीवंत लोकतंत्रों के रूप में, भारत और कनाडा आपसी सम्मान और साझा हितों द्वारा निर्देशित नए उत्साह के साथ मिलकर काम करेंगे। शिखर सम्मेलन में हमारी मुलाकात का इंतजार है।”

यह 51वां जी-7 शिखर सम्मेलन 15 से 17 जून तक कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के कनानास्किस में आयोजित किया जाएगा।

Next Post

वैश्विक अनाज उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि: एफएओ

Fri Jun 6 , 2025
नयी दिल्ली 06 जून (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन(एफएफएओ) ने कहा है कि वर्ष 2025 में रिकॉर्ड 291 करोड 10 लाख टन का वैश्विक अनाज उत्पादन का अनुमान है जो वर्ष 2024 से 2.1 प्रतिशत अधिक है। एफएओ ने शुक्रवार काे रोम में जारी आंकड़ों में बताया […]

You May Like