ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट फ्रॉड का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

इंदौर:क्राइम ब्रांच पुलिस ने ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर की गई ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए लोगों को जोड़कर एक नामी कंपनी के नाम से बने फर्जी इन्वेस्टमेंट ऐप पर रुपए इन्वेस्ट कराता था और बाद में रकम हड़प लेता था.एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि शिकायतकर्ता आलोक भार्गव ने क्राइम ब्रांच इंदौर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से स्टॉक ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का लालच दिया.

इसके बाद एक प्रतिष्ठित कंपनी के नाम से बने फर्जी इन्वेस्टमेंट ऐप पर करीब 8 लाख रुपए इन्वेस्ट करवा लिए गए, लेकिन न तो कोई प्रॉफिट मिला और न ही राशि वापस की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए इंदौर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम ने तुरंत कार्रवाई की. जांच के दौरान संबंधित बैंक खातों को फ्रीज कराया और ट्रांजेक्शन ट्रेस किए. इसी क्रम में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके खाते में करीब 3 लाख 50 हजार रुपए के संदिग्ध ट्रांजेक्शन पाए.

गिरफ्तार आरोपी का नाम अनंतुल्लाह शंकर निवासी सुल्तानाबाद जिला करीमनगर (तेलंगाना) बताया है. आरोपी एक निजी संस्था में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है और उसकी पढ़ाई महज दूसरी कक्षा तक बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. आरोपी से बैंक खातों और संबंधित दस्तावेजों को लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है. आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

देश की सुरक्षा सुदृढ करने के लिए मिशन सुदर्शन चक्र पर काम कर रही है सरकार: मुर्मु

Wed Jan 28 , 2026
नयी दिल्ली 28 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुुर्मु ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने भारत के सशस्त्र बलों के शौर्य को देखा है और सरकार देश की सुरक्षा सुदृढ करने के लिए मिशन सुदर्शन चक्र पर तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान […]

You May Like

मनोरंजन