उप्र के मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने मप्र के सीएम पर कांग्रेस के लगाए आरोप और लखनऊ हादसे पर दी तीखी प्रतिक्रिया

ग्वालियर: उत्तर प्रदेश के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति आज ग्वालियर पहुंचे। उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे जमीन खरीदी के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। इसके साथ ही उन्होंने लखनऊ कोचिंग हादसे के बाद देशभर में फायर सेफ्टी को मजबूत करने से जुड़े प्रयासों की बात कही।मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने लखनऊ स्थित कोचिंग में हुई दर्दनाक घटना को लेकर कहा कि यह घटना हृदय विदारक है हमारे नौजवान बच्चों के साथ दर्दनाक घटना हुई है। घटना के दिन कई फुटेज आ रहे थे। उसे देखकर दिल फट रहा था कैसे परिवार के लोग संतुष्ट हो रहे होंगे।

कैसी सांत्वना उनको मिल पा रही होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसे गंभीरता से ले रहे हैं, कोचिंग चलाने वालों को यह व्यवस्था कैपेसिटी के आधार पर रखनी चाहिए। दरवाजे भी प्रॉपर आने-जाने के होने चाहिए। वह इस मामले पर अब कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेंगे। अब सख्ती से इस पर काम किया जाएगा, यह घटना नहीं सबक है, ऐसे में पूरे देश में इस तरह के कोचिंग सेंटर चलाने वालो के यहां फायर सेफ्टी व्यवस्था होनी ही चाहिए ताकि कोई आगजनी हो तो तत्काल एक्शन लिया जा सके।
आगामी चुनाव में पूरे बहुमत की सरकार बनाएंगे
अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमें कोई शंका नहीं है, हम पूरे बहुमत की सरकार बनाएंगे,क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का संगठन और सरकार चुनाव का इंतजार करते नहीं है,हम एक चुनाव के बाद दूसरे चुनाव की तैयारी में लग जाते हैं 12 महीने तीसों दिन हमारा संगठन और सरकार जनता के बीच रहते हैं,प्रदेश सरकार के मंत्री और केंद्र सरकार की योजनाओं के साथ हम धरातल पर लोगों के साथ होते हैं। उत्तर प्रदेश में जो विपक्ष है वह चुनाव का इंतजार करता है चुनाव के वक्त सक्रिय होते हैं इसलिए उन्हें जनता का आशीर्वाद नहीं मिल पाता है और हम सक्रिय रहते हैं इसलिए हमें जनता का आशीर्वाद मिल जाता है।
जब कॉरिडोर बन जाता है तो लोगों को बहुत अच्छा लगेगा
मंत्री प्रजापति ने राम जन्म भूमि के बाद अब कृष्ण जन्मभूमि से जुड़े विवाद और कोर्ट में चल रही सुनवाई को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां पर कई बार बैठकें ले चुके हैं। वहां भी प्रक्रिया चल रही है, जो न्यायालय का पक्ष होता है और जो निर्देश होता है उसका हम पालन करते हैं। सरकार की जो भूमिका होती है वह अपना काम करती है। वहीं कॉरिडोर को लेकर के बातचीत संतों से चल रही है दुकानदारों से चल रही है। मुख्यमंत्री की बैठक कर चुके हैं कॉरिडोर बन भी जाना चाहिए। क्योंकि बहुत ज्यादा भीड़ रहती है एक बार हादसा भी हो चुका है लोगों को परेशानी होती है जब कॉरिडोर बन जाता है तो लोगों को बहुत अच्छा लगेगा

Next Post

हटा में विद्युत विभाग के एई को 2000 की रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने दबोचा

Thu Jun 25 , 2026
दमोह: दमोह जिले के हटा में विद्युत विभाग के सहायक यंत्री (एई) को 2000 रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त सागर की टीम ने रंगे हाथों ज्ञटा में धरदबोचा है। दरअसल आवेदक इंद्र कुमार पटेल निवासी हटा का मीटर कम लोड पर चलने की कार्रवाई नहीं करने के एवज में […]

You May Like