सतना: शहरभर में लोग बिजली की मनमानी कटौती से परेशान लगातार इन दिनों रात भर बिजली कटौती जारी है, भीषण गर्मी में ऐसी बिजली की कटौती लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है, कांग्रेस के शासन काल में यही हाल था, जब पूरी रात लोगों को अपने घर के बाहर व्यतीत करते थे, वही हाल अब हो चुका है.
वर्तमान सरकार के 24 घंटे बिजली देने का दावा भी फेल, गर्मी शुरू होते ही बिजली की मनमानी कटौती शुरू हो जाती है, जिला कलेक्टर से और जनप्रतिनिधि को इस संबंध में भी बैठक कर समीक्षा करनी चाहिए आखिर क्यों इस प्रकार से बिजली की मनमानी कटौती की जा रही, बिजली की वजह से पानी की सप्लाई सहित अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
