
ग्वालियर। झांसीरोड थाना अंतर्गत सिंधिया नगर बिजली घर के पास रहने वाली एक 17 वर्षीय नाबालिग अपने घर से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक के पास गंभीर हालत में मिली। पास में ही रहने वाले स्थानीय लोगों ने उसे देखा तो तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी। छात्रा घर से कचरा फेंकने निकली थी। परिजन तत्काल उसे गंभीर स्थिति में निजी हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। छात्रा के एक हाथ में फैक्चर है व कमर के नीचे चोट के निशान है।
*परिजनो का आरोप*
घटना के बाद परिजनों का कहना है कि हमारी बेटी सुबह 11.14 मिनिट पर घर से कचड़ा फेंकने निकली थी ठीक 20 मिनट बाद गंभीर अवस्था में रेलवे ट्रैक पर मिली उसके साथ कोई वारदात हुई है क्योंकि एक लड़का उसे आए दिन उसे परेशान करता था पुलिस रेलवे ट्रैक के पास सीसीटीवी फुटेज चैक करे तो घटना का खुलासा होगा, फिलहाल पुलिस ने परिजनों के शक के आधार पर एक युवक को पकड़ा है उससे पूछताछ की जा रही है
