जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत कटंगा ओवर ब्रिज के पास बीती रात बाइक सवार लुटेरों ने निजी कंपनी के एमआर को निशाना बनाते हुए झपट्टामार कर उसका मोबाइल लूट लिया।पुलिस के मुताबिक गुरिदा पल्ली गिलबर्ट 44 वर्ष निवासी घाना खमरिया वर्तमान पता जोसफ मसीह का किराये का मकान क्रिश्चियन कालोनी आलोक टावर के पास गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जैना कोरोनस कंपनी में एमआर है ।
बीती रात लगभग 11.45 बजे अपने काम से दीनदयाल चौक से वापस अपने घर अपनी मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 20 एनई 4181 से आ रहा था जैसे ही कटंगा ओवर ब्रिज के पास फोन में बात करने के लिये रुका तभी एक काली स्कूटी में दो अज्ञात लडके आये और झपट्टा मारकर उसके हाथ से मोबाइल छीन कर अपनी गाडी से कटंगा कालोनी तरफ भाग गये।
