शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत

जबलपुर: गोसलपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी को शादी का झांसा देकर रिश्ते का देवर दुष्कर्म करता रहा। जब पीडि़ता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वे वादे से मुकर गया। पुलिस ने बताया कि 18 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक साल पहले जब वह 17 साल की थी तब से उसकी दोस्ती मझगवां निवासी कपिल चौधरी से हो गई थी जो उसका रिश्ते का देवर है, जिसके चलते वह घर आता रहता था, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।

कपिल ने उसे प्रेम जाल मेेें फंसा लिया। जब वह घर में अकेली थी तब उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। वह उसे घुमाने पनागर ले गया, जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो वादे से मुकर गया और उसे छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं।

Next Post

सडक़ हादसों में एक की मौत, एक दर्जन घायल

Sat Jul 5 , 2025
जबलपुर: शहर एवं ग्रामीण अंचल में हुए सडक़ हादसों में एक की मौत हो गई जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। बरेला पुलिस ने बताया कि नरेश बरकडे 44 वर्ष निवासी पौडी पनागर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि बरेला बाईपास पर बाइक क्रमांक एमपी 20 जेड टी 0803 के […]

You May Like