सीधी: व्यापारी संघ सीधी एवं युवा व्यापारी संघ सीधी द्वारा आज दिनांक 4 जुलाई शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सीधी से मिलकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। व्यापारी संघ ने कहा है कि कुछ दिन पूर्व कुछ उपद्रवियों और बाहरी लोगों के द्वारा व्यापारियों के सम्मान के खिलाफ सीधी के प्रत्येक चौराहों पर कई तथ्य रहित अपशब्दों का प्रयोग करते हुए व्यापारी एकता को खंडित करने का प्रयास किया गया था ।
सीधी नगर में सप्ताह में एक दिवस दुकान बंद करना या नही बंद करना ये व्यापारियों का आंतरिक मामला है, इसमें किसी बाहरी व्यक्ति का आकर राजनीति करना और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से सीधी व्यापारी संघ के समस्त पदाधिकारियों, व्यापारियों और सीधी के समस्त जनमानस को चुनौती देकर जाना ,शहर में तांडव मचाने , बाजार में आग लगाने और माताओं बहनों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा.
इस तरह की धमकी देना ये कतई बर्दाश्त योग्य नहीं है ,पूरा व्यापारी समाज और आम जनमानस इस घटना से पूरी तरह आहत हैं।इसके विरोध में पुलिस अधीक्षक को सभी व्यापारियों एवं नगर वासियों की उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा जाएगा।
एकत्रीकरण स्थान गायत्री मंदिर सीधी में समय दोपहर 12 बजे होगा जिसमें सभी व्यापारियों से उपस्थिति होने की अपील की गई है।
