बीजिंग, 07 अगस्त (वार्ता) चीन ने अंतरिक्ष परीक्षण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। चीन के अधिकारियों ने गुरुवार को यह घोषणा की कि उसने अपने मानवयुक्त चंद्र लैंडर के लैंडिंग और टेक-ऑफ के लिए एक व्यापक परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह परीक्षण हेबेई प्रांत के हुआइलाई काउंटी स्थित परीक्षण स्थल पर किया गया।
बुधवार को पूरा हुआ यह परीक्षण चीन के मानवयुक्त चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है।
चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि यह पहली बार है जब चीन ने किसी मानवयुक्त अंतरिक्ष यान के अंतरिक्ष में लैंडिंग और टेक-ऑफ के लिए परीक्षण किया है।
Next Post
ट्रम्प प्रशासन ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन निगरानी करने वाले नासा के दो मिशन को बंद करेगा
Thu Aug 7 , 2025
वाशिंगटन, 07 अगस्त (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कार्यालय ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की निगरानी करने वाले नासा के दो मिशन बंद करेगा। न्यूज़मैक्स प्रसारक ने एजेंसी के हवाले से बुधवार को कहा “ ईमेल द्वारा भेजे गए एक बयान में नासा ने कहा कि ये मिशन अपने मुख्य उद्देश्य […]

You May Like
-
6 months ago
100वें टेस्ट में शतक की दहलीज पर मुशफिकुर रहीम
-
2 months ago
बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर किसानों का प्रदर्शन
-
4 months ago
चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
