प्रोटोकॉल अधिकारी बनकर मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचा युवक

-2 दिनों से पुलिस कर रही पूछताछ, वॉकी-टॉकी और कार्ड जब्त

उज्जैन। 2 दिन पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महाकाल मंदिर पहुंचे थे। जहां उन्होने रूद्रसागर पर बने ब्रिज का लोकार्पण किया था। इस दौरान एक युवक फर्जी प्रोटोकॉल अधिकारी बनकर पहुंच गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर हिरासत में लिया। जिससे पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक दिन के प्रवास पर उज्जैन आये थे। इस दौरान उन्होने 22 करोड़ की लागत से रूद्रसागर पर बने ब्रिज का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के लिये मंच बनाया गया था। मंच पर सूट पहने एक युवक हाथ में वॉकी-टॉकी लेकर पहुंचा। उसके गले में आईडी कार्ड लटका हुआ था। सुरक्षा में तैनात एएसपी नितेश भार्गव को युवक पर संदेह हुआ तो उसे पकड़ा गया। महाकाल थाना प्रभारी नरेन्द्रसिंह परिहार युवक को थाने लेकर पहुंचे। जहां पूछताछ में उसका नाम सिद्धार्थ पिता प्रदीप जैन निवासी इंदौर, हाल मुकाम उज्जैन होना सामने आया। उसके पास से भोपाल वल्लभ भवन का प्रोटोकॉल अधिकारी आईडी कार्ड होने पर जांच शुरू की गई। जो फर्जी होना सामने आया। पूछताछ के दौरान युवक दिमागी कमजोर होना प्रतीत हो रहा था। 2 दिनों से पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि वॉकी-टॉकी कहां से लाया था। फर्जी आई कार्ड कहां बनवाया है। पुलिस ने उसके परिजनों से भी पूछताछ शुरू की है। मामले में एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि युवक हिरासत में है। उसकी सभी गतिविधियों का पता लगाया जा रहा है। प्रथमदृष्टता सामने आ रहा है कि वह मुख्यमंत्री के मंच पर फोटो खिंचवाने के लिये फर्जी अधिकारी बनकर चढ़ा था। फिलहाल यह जांच का विषय है कि वॉकी-टॉकी कहां से लेकर आया है।

Next Post

विधायक अरुण भीमावद के खिलाफ कराड़ा के द्वारा लगाई याचिका निरस्त

Mon Feb 17 , 2025
*शाजापुर।* न्यायमूर्ति प्रणय वर्मा ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी हुकुम सिंह कराड़ा की चुनाव याचिका को निरस्त कर दिया गया है। यह फैसला शाजापुर विधानसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है। न्यायमूर्ति प्रणय वर्मा ने अपने फैसले में कहा है कि कराड़ा की याचिका तथ्यात्मक नहीं है […]

You May Like