इंदौर: ननि आयुक्त शिवम वर्मा ने जल संरक्षण कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर जोन क्रमांक 9 एवं जोन क्रमांक 14 के जोनल अधिकारियों का 3 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए.उधर,झोनवार रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की प्रगति की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने निर्देशित किया कि शहर में अधिक से अधिक घरों, कार्यालयों एवं संस्थानों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किए जाएं.
उन्होंने समस्त जोनल अधिकारियों, भवन निरीक्षकों एवं नर्मदा विंग के अभियंताओं को अभियान को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.उन्होंने सीएसआर कंपनियों को भी इस अभियान में भागीदार बनाते हुए रिचार्ज शाफ्ट निर्माण एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग फिल्टर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
