वार्ड 71 में 5.5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण

इंदौर:वार्ड 71 में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा कुल 5.5 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया. इनमें संजीवनी क्लिनिक, उद्यान सड़क पानी की लाइन, ड्रेनेज लाइन, स्टॉर्म वॉटर लाइन सहित अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल हैं.महापौर भार्गव ने कहा जब महापौर बना, तब दो संकल्प मन में थे- गरीब को सस्ती और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा मिले और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले.

इन दोनों दिशा में ठोस कार्य किए हैं. महापौर ने बताया कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए नर्मदा जल प्रदाय योजना के चौथे चरण का कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे इंदौर की आने वाली पीढ़ी को शुद्ध पेयजल मिल सकेगा. यह कार्य आगामी तीन वर्षों में पूर्ण होगा. उन्होंने आगे जानकारी दी कि शहर में 450 करोड़ रुपये की लागत से 23 नई सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, 22 छोटे-बड़े ब्रिज का काम भी शुरू कर दिया हैं,जो आगामी दो वर्षों में मूर्त रूप लेगा.

Next Post

प्रतिबंधित पॉलिथीन: सन्मति ट्रेडर्स और अन्य प्रतिष्ठानों पर जुर्माना, गोदाम सील

Thu Jun 5 , 2025
इंदौर: शहर में प्रतिबंधित पॉलिथीन कैरी बैग व प्लास्टिक डिस्पोजल सामग्री का उपयोग करने पर कई प्रतिष्ठानों पर स्पॉट फाइन लगाया गया.इनमें सन्मति ट्रेडर्स पर पॉलिथीन एवं प्लास्टिक के चम्मच पाए जाने पर 25 हज़ार रुपए का स्पॉट फाइन लगाया गया. इसी प्रकार झोन 12 वार्ड 65 में भी प्रतिबंधित […]

You May Like

मनोरंजन