शिवपुरी में 14 साल की किशोरी के पेट में बालों का गोला, 90 फीसदी पेट घेरा तो डॉक्टरों ने खोला पेट

शिवपुरी: महीनों से पेट दर्द, उल्टी और भूख कम लगने की शिकायत को शायद एक सामान्य पेट की बीमारी समझा जा रहा था, लेकिन जब जांच हुई तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। 14 साल की किशोरी के पेट में बालों का ऐसा बड़ा गुच्छा जमा था, जिसने पेट का करीब 90 प्रतिशत हिस्सा घेर लिया था। इतना ही नहीं, यह गुच्छा छोटी आंत तक पहुंच गया था और आंत में छेद होने की आशंका भी सामने आई थी।
मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने करीब तीन घंटे की जटिल ओपन सर्जरी कर किशोरी के पेट से लगभग 16×14 सेंटीमीटर का ट्राइकोबेजोआर निकाला। ऑपरेशन के बाद किशोरी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
किशोरी को पिछले कई महीनों से लगातार पेट दर्द, उल्टी, पेट भरा-भरा लगना और भूख कम लगने जैसी शिकायतें थीं। हालत बिगड़ने पर उसे सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया। जांच में उसका हीमोग्लोबिन महज 7.8 ग्राम पाया गया। डॉक्टरों ने पहले उसकी स्थिति को संभालने के लिए उसे दो यूनिट रक्त चढ़ाया। इसके बाद पेट की विस्तृत जांच के लिए सीटी स्कैन कराया गया।
सीटी स्कैन ने खोला पेट के अंदर छिपे राज
सीटी स्कैन की रिपोर्ट सामने आने के बाद डॉक्टरों को पता चला कि पेट में सामान्य भोजन या कोई साधारण गांठ नहीं, बल्कि बालों का एक बड़ा गुच्छा जमा है। गुच्छा इतना बड़ा था कि उसने पेट के लगभग 90 प्रतिशत हिस्से को घेर रखा था। इसके छोटी आंत तक पहुंचने और आंत में छेद होने की संभावना भी जताई गई। स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी के बजाय ओपन सर्जरी करने का फैसला लिया।

Next Post

ओवरटेक के चक्कर में हाइवा से टकराई बाइक 20 मीटर तक घिसटी, एक युवक की मौत

Mon Sep 14 , 2026
जबलपुर: मझगवां थाना अंतर्गत फनवानी गांव के पास सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि उसका दोस्त जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों युवक मोटरसाइकिल से अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे और रास्ते में आगे चल रहे […]

You May Like