ओवरटेक के चक्कर में हाइवा से टकराई बाइक 20 मीटर तक घिसटी, एक युवक की मौत

जबलपुर: मझगवां थाना अंतर्गत फनवानी गांव के पास सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि उसका दोस्त जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों युवक मोटरसाइकिल से अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे और रास्ते में आगे चल रहे एक रेत से भरे हाइवा को ओवरटेक करने की कोशिश करने लगे। टक्कर के बाद बाइक 20 मीटर तक घिसटती चली गई थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आगा चौक उजारपुरा निवासी सचिन केसरवानी (29) अपने दोस्त रवि कनौजिया (32) के साथ बाइक पर सवार होकर मझगवां आ रहा था। जैसे ही वे फनवानी गांव के पास पहुंचे, उन्होंने आगे चल रहे एक तेज रफ्तार रेत से लदे हाइवा को ओवरटेक करना चाहा। इसी दौरान अचानक बाइक से नियंत्रण खो गया और वह सीधे हाइवा से जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सड़क पर करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। दोनों लहूलुहान युवकों को सिहोरा अस्पताल भिजवाया। हालांकि, डॉक्टर ने जांच के बाद सचिन केसरवानी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल रवि कनौजिया की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। मझगवां पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामला कायम कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है

Next Post

स्वीडन चुनाव : मध्य-वामपंथी गठबंधन को मामूली बढ़त, पर बहुमत पर संशय बरकरार

Mon Sep 14 , 2026
स्टॉकहोम, 14 सितंबर (वार्ता) स्वीडन के आम चुनाव में जारी मतगणना के बीच मुकाबला बेहद कड़ा बना हुआ है। स्वीडन चुनाव प्राधिकरण से मिले शुरुआती रुझानों के अनुसार, 349 सीटों वाली संसद (रिस्कडैग) में पूर्व प्रधानमंत्री एवं विपक्ष की नेता मैग्डालेना एंडरसन के नेतृत्व वाले मध्य-वामपंथी (सेंटर-लेफ्ट) विपक्ष को 175-176 […]

You May Like