जनजागरुकता रैली में दिया नशामुक्ति का संदेश

सीहोर। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा अंंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जनजागरुकता रैली एवं जागरुकता सभा का आयोजन किया गया. यह जनजागरुकता रैली आवासीय खेलकूद संस्थान से प्रारंभ हुई और पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में रैली का समापन हुआ. इस अवसर पर अतिथियों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर सभी को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया और सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी ली. अभियान के दौरान मिनी मैराथन, नुक्कड़ नाटक, रंगोली, स्लोगन लेखन, निबंध लेखन, चित्रकला, हस्ताक्षर अभियान, सेल्फी पॉइंट सहित अनेक जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई थीं. रैली में ऑक्सफोर्ड स्कूल बैंड द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी गई. समाजसेवी श्रीमती अरुणा सुदेश राय, प्राचार्य आलोक शर्मा, अंकुर शर्मा, सुश्री ओम शांति, महेश यादव आदि मौजूद थे.

 

Next Post

स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

Sat Jun 27 , 2026
सीहोर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल के स्थापना दिवस पर जिला इकाई द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया. कार्यक्रम में मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय अध्यक्ष अतुल कुमार राठौर काका तथा जिला अध्यक्ष मनीष मेवाड़ा उपस्थित रहे. शिविर के दौरान […]

You May Like