6 महीने के लिए टीम से बाहर हो सकते हैं शुभमन गिल

कगिसो रबाडा चोट के कारण पहला टेस्ट नहीं खेल सके थे और अब दूसरे टेस्ट में भी उनके मैदान पर उतरने को लेकर संशय बना हुआ है। टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस पर लगातार नजर रख रहा है।

टीम इंडिया के युवा ओपनर शुभमन गिल की चोट ने साउथ अफ्रीका दौरे पर बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी है। पहले टेस्ट मैच के दौरान आई उनकी गर्दन की चोट इतनी गंभीर हो चुकी है कि दूसरे टेस्ट में उनके खेलने पर पूरी तरह विराम लग गया है। हालांकि असली सवाल यही है कि यह इंजरी किस स्तर की है और गिल कितने समय तक मैदान से दूर रह सकते हैं।

गिल को पहले टेस्ट के दौरान बैटिंग करते समय अचानक गर्दन में तेज खिंचाव महसूस हुआ था। दर्द बढ़ने पर उन्हें तुरंत मैदान छोड़कर ड्रेसिंग रूम लौटना पड़ा। इसके बाद दोनों ही पारियों में वह बल्लेबाज़ी करने नहीं आए। दर्द बढ़ने और गर्दन न मोड़ पाने की दिक्कत के कारण उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा।

Next Post

नेपाल की सुरक्षा परिषद ने अगामी चुनावों से पहले सेना की तैनाती का किया आह्वान

Fri Nov 21 , 2025
काठमांडू, 21 नवंबर (वार्ता) नेपाल की कार्यवाहक प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और आगामी पांच मार्च, 2026 को होने वाले संसदीय चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए राष्ट्रीय मंत्रिमंडल में नेपाली सेना के जवानों […]

You May Like