कारगिल विजय कलश यात्रा लेकर ओंकारेश्वर पहुंचे कैप्टन ए.सी. भंडारी और पूर्व सैन्य अधिकारी

ओंकारेश्वर। कारगिल युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय और शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए विजय अमृत कलश के साथ भारतीय सेना के जांबाज़ पूर्व अधिकारियों का दल तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचा। इस दल का नेतृत्व कैप्टन ए.सी. भंडारी कर रहे हैं। यात्रा बुधवार को बेंगलुरु से प्रारंभ हुई, जिसमें कैप्टन भंडारी सहित 9 अन्य पूर्व सैन्य अधिकारी एवं उनके परिवार वाले शामिल थे। शुक्रवार को दल ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन-पूजन कर देश की शांति, समृद्धि तथा वीर जवानों के सम्मान की कामना की। मंदिर ट्रस्ट द्वारा दल का शॉल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर मीडिया से चर्चा में कैप्टन ए.सी. भंडारी ने कहा, विजय कलश यात्रा का उद्देश्य शहीदों के त्याग, सेना के शौर्य और राष्ट्र की एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। 16 दिसंबर 1971 के भारत-पाक युद्ध की विजय और 26 जुलाई 1999 के कारगिल युद्ध की ऐतिहासिक जीत हमारे गौरवशाली इतिहास के प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि यह विजय कलश यात्रा इस बार मध्य भारत से होते हुए दक्षिण से उत्तर की ओर निकाली जा रही है, जो 26 जुलाई 2026 को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूर्ण होगी। लगभग 37,000 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह यात्रा देशभर के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों से होकर गुजरेगी। कार्यक्रम के दौरान कैप्टन भंडारी ने तहसीलदार उदय मंडलोई, सहायक मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक महाजन एवं आंचलिक पत्रकार संघ के इन्दौर संभाग अध्यक्ष ललित दुबे एवं महासचिव घनश्याम माहिल्या को पदाधिकारियों ने तिरंगे का बैज लगाया। वहीं सैन्य अधिकारियों ने मंदिर ट्रस्ट को विजय स्तंभ का स्मृति चिन्ह भेंट कर राष्ट्रसेवा के प्रति सम्मान प्रकट किया। मंदिर दर्शन करने के बाद सैन्य दल ब्रह्मपुरी स्थित निजी होटल में पहुंचा जहां पर नायब तहसीलदार उदय मंडलोई ने विजय कलश यात्रा के कलशों की पूजा की।

Next Post

खंडवा में पुलिसिंग व्यवस्था से खुश होकर लौटे डीआईजी

Sat Dec 27 , 2025
खंडवा। पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा खंडवा जिले के वार्षिक निरीक्षण हेतु दो दिवसीय दौरे पर आए। वार्षिक निरीक्षण के दूसरे दिन पुलिस लाइन खंडवा पहुंचकर परेड का निरीक्षण किया। परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय व अधिकारी पहुंचे। जिले के 105 अराजपत्रित अधिकारी एवं […]

You May Like