अभिषेक शर्मा अभी पूरी तरह फिट नहीं है: सूर्यकुमार यादव

नयी दिल्ली 12 फरवरी (वार्ता) भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गुरुवार को कहा कि विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अभी पूरी तरह फिट नहीं है।

आज यहां नामीबिया के खिलाफ मैच में टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अभी पूरी तरह ठीक नहीं है और वह एक-दो मैच में नहीं खेल पायेंगे।

उल्लेखनीय है कि विस्फोटक अभिषेक शर्मा को पेट में इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बुधवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। लेकिन उनका नामीबिया के खिलाफ खेलना संदिग्ध माना जा रहा था।

ऐसा माना जा था है कि टीम प्रबंधन पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मैच से पहले उनको पूरी तरह से आराम देना चाहता है।

Next Post

सिविल अस्पताल ब्यावरा में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा, डिजिटल एक्स-रे और स्टाफ ट्रेनिंग भी

Thu Feb 12 , 2026
ब्यावरा। सिविल अस्पताल ब्यावरा में रोगी कल्याण समिति की साधारण सभा की बैठक राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार की उपस्थिति में आयोजित की गई. बैठक में पिछले एक माह की ओपीडी की समीक्षा करने, सभी टेंडरों की जांच करने तथा कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर निरस्तीकरण की कार्रवाई करने के […]

You May Like