बोर्ड पैटर्न: रैंकिंग में पिछड़ा भोपाल, 5वीं में 34वें और 8वीं में रहा 27वें स्थान पर

भोपाल। मप्र राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं और 8वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी कर दिया. लड़कों की अपेक्षा लड़कियों ने इस साल बाजी मारी और उनकी सफलता का प्रतिशत आगे रहा. इस साल कक्षा 5वीं के 95.14% और 8वीं कक्षा के 93.83% विद्यार्थी सफल रहे. प्रदेश के जिलों में भोपाल टॉप टेन से इस बार बाहर रहा, जबकि इंदौर जिले ने 9 वां स्थान बनाया.

जानकारी के मुताबिक भोपाल में 5वीं कक्षा का परिणाम 95% रहा. प्रदेशभर में यह जिला 34वें स्थान पर रहा. वहीं 8वीं कक्षा में जिले में 94% रहा, जिससे जिले का स्थान 27वां रहा. शहर के कई होनहार बच्चों ने इन वार्षिक परीक्षाओं में इसके बावजूद भी 95% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं. इससे यह सकारात्म नजरिया भी बनता है कि पढ़ाई को लेकर बच्चों में ललक बनी है, परीक्षा परिणामों में सुधार को लेकर अभी अधिक मेहनत की आवश्यकता बच्चों के साथ ही अभिवावकों और अध्यापकों को है.

हालांकि रैंकिंग में पीछे रहने के बावजूद भोपाल के छात्रों ने मेरिट में शानदार प्रदर्शन कर अपनी क्षमता साबित की है। शहर के कई छात्रों ने 95% से अधिक अंक हासिल किए हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि राजधानी में टॉपर्स की कमी नहीं, बल्कि ओवरऑल रिजल्ट सुधारने की जरूरत है।

नरसिंहपुर जिला में 8वीं कक्षा के पास हुए विद्यार्थियों का प्रतिशत सबसे आगे रहा. यह स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का जिला है और नंबर एक की पोजीशन पर इस साल रहा. मंत्री ने वल्लभ भवन पहुंचकर कार्यक्रम के दौरान बटन दबाकर दोनों कक्षाओं के रिजल्ट घोषित किए. 5वीं कक्षा के परिणाम में जहां दमोह जिला सबसे पीछे रहा. वहीं कक्षा 8वीं के जिला परिणामों में सतना सबसे कमजोर जिला रहा. इसके साथ प्रदेश के अन्य जिलों की रैंकिंग टाप 10 में और औसत रही.

 

 

Next Post

रवीन्द्र भवन में खुला कैफे कल्चर हाउस: प्रकृति, संस्कृति और क्षेत्रीय व्यंजनों का अनूठा संगम

Wed Mar 25 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने जन्म दिवस पर दिव्यांग बच्चों के साथ सुखद संवाद करते हुए रवीन्द्र भवन परिसर एमपीटी कैफे कल्चर हाउस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बच्चों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के जन्म दिवस का केक काटा, हैप्पी बर्थडे टू यू का गीत गाकर बधाई […]

You May Like