
मुरैना। हम लगातार प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आयुष्मान कार्ड के तहत 5 लाख रुपए तक देश में अब कोई भी कहीं भी इलाज करवा सकते हैं। हम लोगों को इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस भी उपलब्ध करवा रहे हैं।
यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मुरैना में रोटरी क्लब के मेगा स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने आम जनता को भी संबोधित किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद विवेक तन्खा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने संबोधन के दौरान कहा कि मुरैना में आंखों के लिए फेको मशीन मुहैया कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ग्वालियर से हेलिकॉप्टर द्वारा मुरैना की पांचवीं बटालियन ग्राउंड में उतरे। वहां से उन्होंने सीधे पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया।
