भारत पर्व का शनिवार को होगा समारोहपूर्ण समापन

नयी दिल्ली, 30 जनवरी (वार्ता) गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से के रूप में हर वर्ष यहां लाल किला तथा ज्ञानपथ पर पर्यटन मंत्रालय की तरफ से आयोजित भारत पर्व 31 जनवरी को समारोह पूर्वक समाप्त हो जाएगा। मंत्रालय की सूचना के अनुसार उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन भारत पर्व 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। समारोह शनिवार शाम 5.30 बजे आयोजित किया जाएगा।
पर्यटन मंत्रालय गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से के रूप में प्रतिवर्ष 26 से 31 जनवरी तक यहां लाल किले के सामने स्थित लॉन और ज्ञानपथ पर भारत पर्व का आयोजन करता है।

भारत पर्व में देश की सांस्कृतिक और रचनात्मक विरासत की झलक प्रदर्शित की जाती है। इसमें गणतंत्र दिवस की झांकियां, सशस्त्र बलों की बैंड प्रस्तुतियां और उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों, राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों और दिल्ली स्थित सांस्कृतिक समूहों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल हैं। इस आयोजन में अखिल भारतीय फूड कोर्ट, हस्तशिल्प और हथकरघा बाजार, केंद्रीय मंत्रालयों तथा राज्य सरकारों के पंडालों के साथ-साथ स्टूडियो किचन सत्र, नुक्कड़ नाटक और डू-इट-योरसेल्फ कार्यशालाओं जैसी क्रियात्मक गतिविधियां भी शामिल हैं। भारत पर्व 31 जनवरी तक दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा।

Next Post

सार्वजनिक परिवहन के तौर पर मेट्रो का विस्तार हमारी प्राथमिकता: रेखा गुप्ता

Fri Jan 30 , 2026
नयी दिल्ली, 30 जनवरी (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य सार्वजनिक परिवहन के रूप में मेट्रो नेटवर्क का और अधिक विस्तार करना है। श्रीमती रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को पार्क स्ट्रीट (सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के पास) में बने नए इलेक्ट्रिक रिसीविंग सब-स्टेशन […]

You May Like