
दतिया। जिले के ग्राम बिलहारी में इन दिनों बॉलीवुड फिल्म ‘शक्तिशालिनी’ की शूटिंग चल रही है, जिसका निर्देशन निर्माता आदित्य सर्पोत्तदार कर रहे हैं। इससे पहले भी दतिया किला परिसर और रामलला असनई क्षेत्र में प्रकाश झा की ‘जनादेश’ और राज कुंद्रा की ‘द ग्रेट पंजाब रॉबरी’ जैसी फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। लगातार बढ़ रही फिल्म गतिविधियों से स्थानीय कलाकारों को भी मंच मिल रहा है। इस फिल्म में लाइन प्रोड्यूसर लालू राजावत हैं, जबकि स्थानीय कलाकार शंभू राजा परमार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे, जो पहले कई प्रोजेक्ट्स में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। इस दौरान सिने प्रेमियों, कलाकारों एवं प्रड्यूसर के साथ बड़ौनी थाना प्रभारी दिनेश राजपूत भी मौजूद रहे, लोकेशन की जानकारी दी एवं सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई।
