हिनोता में मौत के बाद तनाव, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

दमोह के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के हिनोता गांव में शिव सिंह ठाकुर की मौत के बाद तनाव की स्थिति बन गई है। शिव सिंह की मौत हिंडोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई। इसके बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

मामले की सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्थिति को देखते हुए एसपी के निर्देश पर आसपास के थानों और पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल हिंडोरिया भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Next Post

दिल्ली में वोट के अधिकार को भी वीआईपी और सामान्य श्रेणी में बांट दिया गया- पवन खेड़ा

Fri Sep 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख एवं राज्यसभा सदस्य पवन खेड़ा ने शुक्रवार को दिल्ली में मतदाताओं के अधिकारों को लेकर चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पर सवाल उठाये। श्री खेड़ा ने आज यहां कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि […]

You May Like