सेमरा मड़िया गांव में घुसा भालू, दो ग्रामीण घायल, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

दमोह। नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा मड़िया गांव में मंगलवार दोपहर एक भालू के घुसने से अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों को देख भालू आक्रामक हो गया और भागते समय दो ग्रामीणों धनसिंह और लाखन सिंह ठाकुर पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायल ग्रामीणों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही वन विभाग, नोहटा पुलिस, तहसीलदार, एसडीआरएफ और होमगार्ड कमांडर प्राची दुबे की टीम मौके पर पहुंची। भालू एक पेड़ के पास छिप गया, जिसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया। डीएफओ ईश्वर जरांडे के निर्देशन में रीवा की मुकुंदपुर रेस्क्यू वेटरनरी टीम को बुलाया गया। देर शाम डॉक्टर नितिन गुप्ता के नेतृत्व में भालू को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में बंद किया गया और तेजगढ़ रेंज की गिदरा बीट में सुरक्षित छोड़ा गया।

Next Post

सिंगरौली महोत्सव का समापन,कलाकारों की शानदार प्रस्तुति,श्रोता झूमे 

Tue May 27 , 2025
सिंगरौली। सिंगरौली महोत्सव एवं नगर दिवस के समापन अवसर पर आज दिन मंगलवार की संध्या की बेला में गीत कलाकारों अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को झूृमने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह रहे। वही विशिष्ट अतिथि […]

You May Like