
सिंगरौली। सिंगरौली महोत्सव एवं नगर दिवस के समापन अवसर पर आज दिन मंगलवार की संध्या की बेला में गीत कलाकारों अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को झूृमने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह रहे। वही विशिष्ट अतिथि मेयर रानी अग्रवाल, ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, निगमायुक्त डीके शर्मा, कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला, भाजपा नेता रामसुमिरन गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरूआत मॉ वीणा वादिनी प्रतिमा के समक्ष शिवधाम मंदिर के प्रधान पुजारी डॉ. एनपी मिश्रा ने विधि विधान एवं मंत्रोचारण के साथ पूजापाठ कराया । इस दौरान सबसे पहले सिंगरौली अंचल के स्थानीय कलाकारों को अपने प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने का मौका दिया गया। जहां स्थानीय कलाकारों ने भक्ति गीत एवं लोक गीत प्रस्तुत किया। कलाकार राहुल ने अपने प्रस्तुति दी। साथ ही वॉलीवुड सिंगर अरूणिता कंजीलाल एवं नचिकेत लेले ने अपने-अपने गानों के जादू से सिंगरौलीवासियों का मन मोह लिया। गायक कलाकार नचिकेत के प्रस्तुति से पूरा स्टेडियम झूम उठा और उन्होंने सबसे पहले देवा श्री गणेश देवा गाने से शुरूआत की। तत्पश्चात फिल्मी गानों ने दर्शको को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। साथ ही दोनों सिंगरों ने श्रोताओं की जमकर वाहवाही लूटी। देर रात तक आयोजन चलता रहा और श्रोता आनंद उठाते रहे।
