
जबलपुर। दमोह में हुए सडक़ हादसे में जबलपुर निवासी आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पीएम के बाद मंगलवार दोपहर बाद आठों शव जबलपुर पहुंचे। हादसे से चार गांव में मातम पसरा रहा। शवों से लिपटकर परिजन रोते, बिलखते रहे। कई घरों में चूल्हे नहीं चले। जब अर्थियां उठी तो वहां मौजूद हर आंख नम हो गई।
टीआई अरविन्द्र सिंह ने बताया कि ग्राम पिपरिया घाट से जबलपुर जा रही बुलेरो क्रमांक एमपी 20 बीए 0152 सुबह महादेव घाट पुल पर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई जिसमें बुलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों की मदद से मृतको एवं घायलों को बुलेरो से बाहर निकाला गया जिसमें घटनास्थल पर ही 6 लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि आधा दर्जन घायल हुए है। गंभीर से घायलों को ईलाज के लिए मेडिकल जबलपुर रेफर किया गया है।
इनकी हुई है मौत
हादसे में संपतबाई पति मुन्ना सिंह लोधी 56 साल निवासी ग्राम भैरवघाट थाना बेलखेडा जिला जबलपुर, वैजन्ती पति वीरेन्द्र सिंह लोधी 60 साल निवासी ग्राम भीटा थाना शहपुरा जिला जबलपुर, लोंगबाई पति हल्ले सिंह लोधी 55 साल निवासी ग्राम भीटा थाना शहपुरा जिला जबलपुर, हल्लीबाई पति बल्लू उर्फ बलवंत सिंह लोधी उम्र 40 साल निवासी ग्राम भीटा थाना शहपुरा जबलपुर, रचना पिता कल्याण सिंह लोधी 18 साल निवासी ग्राम पौड़ी थाना कटंगी जिला जबलपुर, गुड्डीबाई पति रज्जू सिंह लोधी उम्र 38 साल निवासी ग्राम पीड़ी थाना कटंगी जिला जबलपुर,तमन्ना पिता देवेन्द्र सिंह लोधी 09 साल निवासी ग्राम भीटा थाना शहपुरा जिला जबलपुर, शिवा पिता हरिसिंह लोधी 05 साल निवासी डुंगरिया थाना कटंगी जिला जबलपुर की मौत हुई है।
