बस स्टैंड: जर्जर प्रतीक्षालय, अस्थायी दुकानों और अतिक्रमण से भीड़ बढ़ी, सड़क पर जाम

(प्रियंका सिंह)

छतरपुर। शहर का बस स्टैंड इन दिनों बदहाल स्थिति में है। यहां से रोजाना सैकड़ों बसें अलग-अलग राज्यों और शहरों के लिए रवाना होती हैं, लेकिन अव्यवस्था का आलम यह है कि यात्री भारी परेशानी झेल रहे हैं।

बस स्टैंड के अंदर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। न पार्किंग की व्यवस्था है, न बसों के समय पर आने-जाने का कोई नियंत्रण है। अस्थायी दुकानों और अतिक्रमण ने यात्रियों के रास्ते तक घेर लिए हैं।

गेट नंबर 2 पर 1998 में बना प्रतीक्षालय अब खंडहर बन चुका है। टूटी दीवारें और वीरान कमरों में जाले लटक रहे हैं। सामने अव्यवस्थित तरीके से खड़ी बसों ने इसे पहचान से ही मिटा दिया है।

स्थानीय दुकानदार कैलाश का कहना है कि वाहन चालक जहां-तहां बाइक और चारपहिया खड़ी कर देते हैं, जिससे जाम लगना आम बात है। कई दुकानदारों ने अपने सामने टीनशेड बढ़ाकर सड़क तक कब्जा कर लिया है, जिससे यातायात और बाधित हो रहा है।

 

Next Post

आज निकलेगी भगवान श्री शिव पुराण महाकाल बाबा की यात्रा

Mon Aug 11 , 2025
ग्वालियर। आज छत्रपति शिवाजी वार्ड क्रमांक 17 न्यू कॉलोनी नंबर 2 में बिजासन बड़ी माता मंदिर पर शिव पुराण कथा में पंडित व्यासजी का श्रीफल शॉल भेंटकर पुष्पमाला पहनकर स्वागत किया गया। सभी माता बहनों का श्रृद्धालूयों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कल दोपहर 3 बजे से कांच मिल […]

You May Like