स्टीयरिंग फेल होने से ट्रैक्टर कुएं में गिरा, चालक ने कूदकर बचाई जान

निवास। मंडला जिले के निवास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भीखमपुर में बुधवार को कृषि कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। खेत में काम करते समय एक ट्रैक्टर की स्टीयरिंग अचानक फेल हो गई, जिसके चलते ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पास ही बने एक गहरे कुएं में जा गिरा और पूरी तरह से कुंए में डूब गया। इस हादसे में गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक ने त्वरित सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेक्टर से समय रहते छलांग लगा दी और अपनी जान बचा ली। चालक इस हादसे में पूरी तरह सुरक्षित है।

बताया गया कि ट्रैक्टर के कुएं के गहरे पानी में पूरी तरह डूब जाने के कारण उसे निकालना एक बड़ी चुनौती बन गया था। स्थानीय लोगों ने मिलकर पहले पंपों की मदद से कुएं का पानी पूरी तरह खाली किया। इसके बाद दो जेसीबी मशीनों को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों जेसीबी मशीनों की सहायता से डूबे हुए ट्रैक्टर को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। हालांकि इस घटना में ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है, लेकिन चालक के सुरक्षित होने से एक बड़ा हादसा टल गया।

Next Post

मप्र बनेगा हरित ऊर्जा का हब : सीएम डॉ यादव

Wed Nov 12 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हरित ऊर्जा आज की जरूरत है और मध्यप्रदेश को हरित ऊर्जा का हब बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअल माध्यम से रिलायंस ग्रीन एनर्जी कंपनी के भोपाल, इंदौर और सतना में बने तीन कम्प्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) प्लांट्स […]

You May Like

Play sound