सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार,बेटे के बाद अब उपचार के दौरान पिता ने भी तोड़ा दम

सौसर। हाइवे पर हेरिटेज लॉन के पास हुए भीषण सड़क हादसे मे गंभीर रूप से घायल हुए पिता ने जीवन और मृत्यु से संघर्ष करते हुए दम तोड़ दिया। मालूम हो कि गुरुवार को हादसे के वक्त पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल पिता का इलाज महाराष्ट्र के सावनेर में चल रहा था। इस घटना के बाद ग्राम वाघोड़ा में शोक की लहर है।

उपचार के दौरान हुई मौत

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाघोड़ा निवासी नामदेव शेडामें अपने पुत्र पुषराज के साथ बाइक से साप्ताहिक बाजार में खरीदी के लिए सौसर आ रहे थे,तभी एक महिंद्रा तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में पुषराज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि नामदेव शेडामें गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें सौसर के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए महाराष्ट्र के सावनेर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहा बीती रात जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष करते हुए नामदेव ने भी अंतिम सांस ली।

गांव में पसरा सन्नाटा

​एक ही परिवार के दो सदस्यों पिता और पुत्र की इस सड़क हादसे में मौत से पूरे वाघोड़ा सहित क्षेत्र में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में वाहन चालक की लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

पुलिस की कार्रवाई

​सौसर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पिता की मृत्यु के बाद अब पुलिस इस मामले में अग्रिम धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है। टी आई रूपलाल उईके का कहना है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सावनेर से डायरी आने के बाद टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के तैयारी में है।

Next Post

हार्टफुलनेस के साथ मध्य प्रदेश पुलिस का तनाव मुक्ति अभियान, दाजी ने सिखाए ध्यान के गुर

Fri Mar 20 , 2026
भोपाल। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मियों में मानसिक संतुलन, आंतरिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भोपाल स्थित पुलिस अधिकारी मेस में विशेष योग और ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का संचालन विश्वविख्यात आध्यात्मिक मार्गदर्शक कमलेश पटेल द्वारा किया […]

You May Like