दोस्ती में ठगी: 53 लाख का 22 चक्का ट्रक हड़पकर कटवाया पुलिस ने नहीं सुनी, कोर्ट के निर्देश पर दोस्त पर हुई एफआईआर

ग्वालियर: शहर के हजीरा थाना क्षेत्र में दोस्ती का फायदा उठाकर 53 लाख रुपए कीमत का नया 22 चक्का ट्रक हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपी ने हर महीने डेढ़ लाख रुपए किराया देने का झांसा दिया था, लेकिन कुछ महीने भुगतान करने के बाद ट्रक का जीपीएस बंद कर उसे कटवाकर बेच दिया। पुलिस से न्याय न मिलने पर पीड़ित कारोबारी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
​घटना ​हजीरा थाना क्षेत्र के ट्रिपल आईटीएम कॉलेज के पास, मुरैना रोड वर्ष 2024 से 2025 के बीच की है। ​पीड़ित राजेंद्र सिंह राजावत,आदित्यपुरम निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी है। आरोपी राजेश शर्मा गोपालपुरा, अमायन, भिंड निवासी ट्रांसपोर्टर ने 10 सितंबर 2024 को 1.50 लाख रुपए प्रतिमाह के अनुबंध पर नया ट्रक किराए पर लिया था। शुरुआत में 6 महीने किराया देने के बाद आरोपी ने भुगतान बंद कर दिया, जीपीएस ऑफ किया और ट्रक को कटवाकर बेचने की धमकी दी। थाने में सुनवाई न होने पर कोर्ट के निर्देश पर हजीरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

शराब के नशे में शिक्षिका, डीईओ ने किया निलंबित

Fri Aug 7 , 2026
सिंगरौली : चितरंगी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय शिक्षिका का एक वीडियों शराब के नशे में हालत का वीडियों सोशल मीडिया में वायरल होने पर जांच प्रतिवेदन के आधार पर डीईओ कविता त्रिपाठी ने निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान शिक्षिका को देवसर बीईओ दफ्तर में अटैच किया गया है। जानकारी […]

You May Like