अग्रवाल कंपाउंड का विकास जनसहयोग से करने पर ली बैठक में सहमति

इंदौर: आज निगम आयुक्त और महापौर ने देवास नाका क्षेत्र के औद्योगिक संगठन के पदाधिकारियों से विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की. इस दौरान क्षेत्र के विकास हेतु भू उपयोग बदलने और विकास कार्य सीएसआर फंड से करने पर सहमति बनी है.आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त दिलीप कुमार यादव ने वार्ड क्रमांक 35 के औद्योगिक क्षेत्र एवं अग्रवाल कंपाउंड में विकास को लेकर व्यापारियों के साथ बैठक की. बैठक में जनसहयोग से प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा एवं चर्चा हेतु बैठक की गई.

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों का  विकास शहर को आर्थिक गति देता है. अतः सड़क निर्माण, सीवरेज लाइन, स्टॉर्म वॉटर लाइन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने संगठन पदाधिकारियों से जनसहयोग के द्वारा काम को तेज गति से आगे बढ़ाने के सुझाव मांगे. साथ व्यापारियों को निगम द्वारा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. बैठक में क्षेत्रीय पार्षद राकेश सोलंकी, अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, संगठन के विकास पांडे, शरद जैन, डॉ संदीप विजयवर्गीय, मुक्ता जैन पांडे, योगेश श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

स्मरण पत्र भेजने के निर्देश
महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा अग्रवाल कंपाउंड एवं आसपास के क्षेत्र का विकास करने हेतु भू उपयोग बदलने की पदाधिकारी से चर्चा की गई. उक्त विषय में शासन को पूर्व भेजे गए प्रस्ताव के संबंध में स्मरण पत्र भेजने के निर्देश दिए. इसके साथ ही जन सहयोग से सड़क निर्माण के पहले स्ट्रॉम वाटर और इंटरनेट लाइन डालने का प्रस्ताव बनाने निर्देश दिए गए. महापौर भार्गव ने लसूडिया मोरी क्षेत्र में इंडस्टि्रयल सीएसआर के द्वारा उद्यानों, तालाब एवं अन्य विकास कार्य करने के प्रस्ताव पर पदाधिकारियों ने सहमति दी गई.

Next Post

सराफा चौपाटी की सूची को लेकर हंगामा

Fri Nov 28 , 2025
इंदौर: आज सराफा चौपाटी के दुकानदारों ने सूची को लेकर हंगामा किया। दुकानदारों का आरोप था कि सूची में छह माह पहले दुकान लगाने वालों शामिल किया और सालों से दुकान लगा रहे लोगों को हटा दिया.आज रात सराफा चौपाटी में अस्थाई दुकान लगाने वाले दुकानदारों ने जमकर हंगामा किया. […]

You May Like