युवा विधायक सम्मेलन में शामिल हुए सीएम डॉ मोहन यादव

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सोमवार को विधानसभा परिसर में आयोजित युवा विधायक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने युवा जनप्रतिनिधियों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग रहने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा विधायकों की ऊर्जा और नए दृष्टिकोण से विकास को नई दिशा मिल सकती है। उन्होंने जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से युवा विधायक शामिल हैं, जो अपने अनुभव साझा करेंगे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श करेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य युवा जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद बढ़ाना और बेहतर शासन के लिए नए विचारों का आदान-प्रदान करना है।

Next Post

देश की विदेश नीति पर चिंता जताते हुए प्रमोद तिवारी ने केन्द्र पर साधा निशाना

Mon Mar 30 , 2026
नयी दिल्ली, 30 मार्च (वार्ता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद प्रमोद तिवारी ने देश की विदेश नीति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। श्री तिवारी ने सोमवार को यहां एक बयान में कहा कि जिस पाकिस्तान ने पहलगाम जैसी घटनाओं में देश की बहनों का सुहाग उजाड़ने […]

You May Like